फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Money for sweaters and shoes did not reach the accounts of more than one lakh students

Jaunpur News: एक लाख से अधिक छात्रों के खाते में नहीं पहुंचा स्वेटर, जूते का पैसा

Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Money for sweaters and shoes did not reach the accounts of more than one lakh students
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे 111392 छात्रों के बैंक खाते में अभी धनराशि नहीं भेजी गई है। जिसके चलते छात्रों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाते में पैसा नहीं भेजे जाने से छात्र ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े भी नहीं खरीद पा रहा है। ठंड शुरू हो गई है। लेकिन तमाम बच्चे बिना स्वेटर के ही मजबूरी में स्कूल जा रहे हैं। अभिभावकों की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने बच्चों को गर्म कपड़े आदि नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2807 परिषदीय विद्यालय है। इन विद्यालयों में 4 लाख 14 हजार 662 छात्र पंजीकृत हैं। शासन से इन छात्रों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये उनके खाते में भेजा जाता है। इन पैसों से छात्र बैग, जूता, मोजा, दो ड्रेस, स्वेटर और सौ रुपये अधिगम सामग्री के लिए होता है। शासन स्तर से यह धनराशि सीधे बच्चों ओर अभिभावकों के खाते में भेजा जाता है। चालू सत्र में अभी तक 303270 छात्रों के खाते में ही धनराशि भेजी गई है। शेष 111392 बच्चे शासन से धन आने का इंतजार कर रहे हैं। विद्यार्थियों के खाते में अब भी डीबीटी की धनराशि नहीं पहुंची है, जबकि शैक्षिक सत्र खत्म होने में केवल तीन महीने का समय बचा है। लेकिन बच्चों के अभिभावकों के खाते में सरकार यूनिफार्म समेत अन्य चीजों के लिए पैसा नहीं भेजा।
विज्ञापन


26 हजार बच्चों व अभिभावकों के नहीं बना आधार कार्ड
जौनपुर। जिले में करीब 26 हजार 81 ऐसे छात्र और अभिभावक हैं जिनमें से कुछ आधार कार्ड नहीं है तो कुछ का बैंक खाता नंबर ही गलत दिखा रहा है। इसके चलते उनके खाते में धन नहीं पहुंच पा रहा है। अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने के साथ ही बैंक का खाता नंबर भी ठीक कराने के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। 3.92 लाख छात्रों को आधार कार्ड बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन छात्रों के खाते में डीबीटी की राशि अभी तक किसी कारण से नहीं पहुंच पाई है उसके लिए पहल की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बचे हुए छात्रों की खाते में भी धनराशि जाए जाएगी। जिनका आधार कार्ड नहीं है उसे बनवाने की प्रक्रिया चल रही है।-डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed