फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA raging, old oil being used for transformer repair

ट्रांसफार्मर की मरम्मत में उपयोग हो रहा पुराना तेल, भड़के विधायक

Mon, 17 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
MLA raging, old oil being used for transformer repair
जौनपुर। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने और नया ट्रांसफार्मर लगने के तुरंत बाद जलने की शिकायतों के बाद बदलापुर विधायक ने सोमवार को बिजली निगम के वर्कशॉप का निरीक्षण किया। पता चला कि कर्मचारी पुराने तेल को ही छानकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते हैं। इस पर विधायक ने इस पर नाराजगी जताई और पूरे मामले से ऊर्जा मंत्री को अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में ट्रांसफार्मर तेजी से जल रहे हैं। बदलापुर, सुजानगंज, बरईपार, मछलीशहर, बक्शा, खुटहन सहित अन्य क्षेत्रों में सैकड़ों ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। 72 घंटे की तय समय सीमा के बाद भी इन्हें नहीं बदला जा रहा। निगम कर्मचारी वर्कशॉप से ट्रांसफार्मर न मिलने की दलील दे रहे हैं। नया ट्रांसफार्मर लग रहा है तो वह भी दो-चार दिन में ही जल जा रहा है। कई क्षेत्रों से इसकी शिकायत पहुंचने के बाद हकीकत जानने विधायक सोमवार को अपराह्न बिजली निगम के वर्कशॉप पहुंच गए। वहां निरीक्षण के दौरान पुराने व नए वर्कशॉप में ठेकेदारों के माध्यम से मरम्मत कार्य होता मिला।
विज्ञापन

रोजाना 50 ट्रांसफार्मर की मरम्मत का हवाला दिया गया। तार और स्ट्रिप में तो खामी नहीं मिली, मगर तेल की गुणवत्ता पर विधायक ने आपत्ति जताई। आए दिन ट्रांसफार्मर जलने के लिए खरीफ की सिंचाई के लिए चोरी से बिजली जलाए जाने से ओवरलोड को कारण बताया गया। छानबीन में यह पता चला कि कुछ ट्रांसफार्मरों में नया तेल की बजाए पुराने ट्रांसफार्मर का तेल ही छानकर डाल दिया जा रहा है। इसमें नमी होने के कारण ट्रांसफार्मर लगते ही जल जा रहे हैं। विधायक ने इस पर आपत्ति जताई। निगम के अफसरों को इस बारे में जानकारी देते हुए गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर सभी जले ट्रांसफार्मर बदलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed