{"_id":"67b8c38a657d2f88c10283d0","slug":"miscreants-of-sawan-gang-opened-fire-in-auraila-village-4-named-jaunpur-news-c-193-1-va11001-130090-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सावन गैंग के बदमाशों ने औरैला गांव में की फायरिंग, 4 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सावन गैंग के बदमाशों ने औरैला गांव में की फायरिंग, 4 नामजद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के औरैला गांव की विश्वकर्मा बस्ती में बृहस्पतिवार की रात सावन गैंग के बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत मचा दी।
इस दौरान लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से पांच लोगों को घायल कर दिया। पुलिस मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। रामपुरनद्दी निवासी सावन गैंग का सरगना संदीप उर्फ सावन गौतम बृहस्पतिवार की रात 9 बजे औरैला गांव में अपने गैंग के सदस्य दुबे गौतम के यहां गया था। रास्ते में विश्वकर्मा बस्ती के पास राहुल विश्वकर्मा सड़क पर मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। सावन ने उसके सिर से टोपी उतारते हुए कुछ बोला। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। कुछ देर बाद सावन गौतम अपने गैंग के दर्जनभर बदमाशों साथ कई बाइक से विश्वकर्मा बस्ती में पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां दहशत फैल गई। दरवाजे पर जो जैसे मिला उसकी हॉकी डंडे से पिटाई की।
पिटाई से राहुल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, दुर्गावती देवी, अनीता विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा सहित कई लोग घायल हो गए। इस दौरान बदमाशों की एक बाइक मौके पर छूट गई, जिसे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने अरविंद विश्वकर्मा की तहरीर पर सावन गौतम सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में संदीप गौतम उर्फ सावन निवासी रामपुर नद्दी, जितेंद्र गौतम, गोलू गौतम, अजीत गौतम निवासी औरैला पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।