फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minister of State laid the foundation stone of the road and freedom fighter gate

Jaunpur News: राज्यमंत्री ने सड़क और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गेट का किया शिलान्यास

Mon, 05 Aug 2024 03:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Minister of State laid the foundation stone of the road and freedom fighter gate
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र में विकास निधि से तीन नई सड़कों और ग्राम टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर बने गेट का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने नगर क्षेत्र में बाबा बरीनाथ मठ से बोदकरपुर मार्ग से मोहम्मद हसन के दुकान तक दोनों तरफ नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 16.97 लाख की लागत से होगा। इस मार्ग के शिलान्यास साथ-साथ बोदकरपुर मार्ग पर खेल मंत्री ने पौधरोपण किया। विकासखंड शाहगंज में ग्राम सभा चकमारुफपुर में नरसु बिंद व राजदेव बिंद के घर से लालचंद प्रजापति के घर होते हुए तिजोरी बिंद के घर तक इंटरलॉकिंग का शिलान्यास। इसका निर्माण 10.57 रुपये की लागत से कराया गया है। ग्राम सभा बरगांव में पिच रोड से डॉ. वीरेंद्र सिंह व अजय सिंह के घर से लल्लन सिंह एवं अजीत सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मार्ग का निर्माण 17.67 लाख की लागत से कराया गया है। ग्राम सभा टिकरी कला में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से गांव के मुख्य द्वार पर एक गेट के भूमि पूजन व शिलान्यास किया। मुख्य द्वार का निर्माण 12 लाख की लागत से हो रहा है। इस मौके पर मंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, मनीष देव, रविंद्र सिंह दादा ,राधे पाल, दुर्गेश सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, प्रशांत सिंह, पुष्पेंद्र त्यागी, सचिन पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed