फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Minerva Minerva was worshiped with reverence

श्रद्धा के साथ पूजी गईं विद्या की देवी सरस्वती

Sat, 24 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Minerva Minerva was worshiped with reverence
वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत उपासना की गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिया।
विज्ञापन


टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर वसंत पंचमी मनाई गई। डा. माधुरी सिंह ने पर्व के महत्व के बारे में बताया। डा. आरएन ओझा, डा. जीसी चौबे, डा. निरूपमा सिंह, डा. वंदना दुबे आदि शिक्षकों ने पर्व पर प्रकाश डाला। मां शारदा सनबीम स्कूल, अलीगंज में सरस्वती मां की पूजा की गई। शशिधर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा प्रारंभ की। आशीष पाठक अमृत ने भोजपुरी देवी गीत से लोगों का मन  मोह लिया। खुशबू, रोशनी ने मां देवी के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने आभार जताया। जज कालोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल परिसर में योग ध्यान और साधना के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। यहां भक्ति भजन कार्यक्रम का हुआ। प्रज्ञा मंडल के संचालक पद्माकर मिश्र ने कहा कि गायत्री परिवार वसंत पंचमी का पर्व गुरुदेव के आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर प्रतिभा यादव, अनीता तिवारी, ज्योति, आर्निका, प्रेमशीला, भारती तिवारी, माधुरी श्रीवास्तव, अनामिका सिंह आदि  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक विद्यालय अभियान की ओर से मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम टीडी कालेज के महाराणा प्रताप व्यायामशाला में किया गया। एकल विद्यालय से आए 270 कार्यकर्ताओं ने व्यायामशाला से जेसीज चौराहे तक पदयात्रा निकाली। इस मौके पर हरिश्चंद्र, वेद प्रकाश, सतीश चंद्र, मिठाईलाल, रमाशंकर आदि थे। सामाजिक संस्था जेसीआई के कार्यकर्ताओं ने संस्था के कार्यालय पर मां सरस्वती की पूजा की। मुख्य अतिथि जेसीआई इंडिया जोन तीन की जेसीरेट सोनी जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

ब्रिलियंट माइंड क्लासेज में भी सरस्वती की पूजा हुई। संस्थापक महफूज अली, नगमा, दीक्षा, प्रीति, पिंकी सविता आदि मौजूद थे। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल कुल्हनामऊ में वसंतोत्सव का आयोजन किया गया।  सिरकोनी ब्लाक के गोपीपुर गांव में स्थित केवी आदर्श जूनियर हाईस्कूल में हवन, पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां राम साहब चौबे ने हवन कराया। धर्मापुर: मां कलावती इंटर कालेज सेवईनाला, शाश्वत इंटर कालेज, हरिओम इंटर कालेज विरसातपुर में मां सरस्वती की पूजा की गई।


मुफ्तीगंज: पब्लिक स्कूल पतौरा में गायत्री परिवार की ओर से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मड़ियाहूं: जगवंती इंटर कालेज जयरामपुर में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मो. असलम ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed