{"_id":"350065e7fc86e72c57e09576cdbca7c7","slug":"mian-tractor-collision-flattened-the-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से मियां का फाटक जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से मियां का फाटक जमींदोज
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Mon, 21 Sep 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
नगर के कजियाना मुहल्ले में स्थित मियां के फाटक के नाम से मशहूर तीन सौ साल पुराना फाटक शनिवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से जमींदोज हो गया।
मलबे की चपेट में आने से चालक चोटिल हो गया। ट्रैक्टर मालिक ने फाटक को उसी रूप में मरम्मत कराने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है। यह फाटक यहां की जमींदारों की आखिरी निशानी थी।
आजादी से पूर्व मडिय़ाहूं के तत्कालीन जमींदार की हवेली के बाहर मुख्य द्वार आम रास्ता बन गया है। लखौरिया ईंट से बना फाटक अभी कल तक उसी रूप में मौजूद था। दूर दराज के लोग भी इसी नाम से इस फाटक को जानते थे।
शनिवार की रात मिट्टी लादकर जा रहा ट्रैक्टर गेट से टकरा गया इससे गेट धराशायी हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक को बाहर निकाला।
सूचना पर ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को नगर की पहचान और यहां की ऐतिहासिक धरोहर में शामिल इस गेट की मरम्मत उसी रूप में कराने का भरोसा दिया।