फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Message given to vote fearlessly

निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश

Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Message given to vote fearlessly
बदलापुर में पैदल मार्च करते पुलिस व बी एस एफ के जवान। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में अर्ध सैनिक बल के जवानों ने पुलिस के साथ रूट मार्च किया। साथ ही लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही निर्भर होकर मतदान के दौरान प्रभावित करने वालों की जानकारी देने को कहा।
विज्ञापन

बक्शा : पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ नौपेड़वा, बक्शा, धनियामऊ, हैदरपुर बाजार में भ्रमण कर रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक मनोज सिंह, द्वारिका यादव सहित पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस टीम ने मतदाताओं को बिना किसी दबाव भयमुक्त होकर वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बदलापुर : कोतवाली से इंदिरा चौक होते हुए बटाऊबीर-मछली गांव, लेदुका, बदलापुर खुर्द आदि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर बीएसएफ एवं पुलिस के जवानों ने रूट मार्च किया। एसडीएम लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि कानून व्यवस्था मेंटेन करने के लिए मतदाताओं के अंदर चुनाव को लेकर अमन चैन एवं शांति का विश्वास पैदा करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बिना किसी डर भय के बूथ पर जाकर मतदान करेंगे। अगर कोई किसी को लालच देकर उसका मत खरीदने का कोशिश करता है तो उसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से करें। ताकि उन पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डोभी : चंदवक थाने की पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने चंदवक थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने हेतु क्षेत्र के चंदवक बाजार, बजरंग नगर, मोडैला, पतरही बाजार, रतनुपर, कोई लारी, बीरी बारी, लोहिया नगर आदि जगहों पर रूट मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed