फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meritorious want to serve as a doctor

Jaunpur News: डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहते हैं मेधावी

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Meritorious want to serve as a doctor
जौनपुर। सीबीएसई के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणम में सेंट पेट्रिक स्कूल की श्रीया सिंह ने इंटरमीडिएट में जनपद भर में उत्कृष्ट अंक हासिल किया। वहीं हाईस्कूल में सेंट जेवियर्स शाहगंज के हर्ष यादव ने अच्छा अंक हासिल कर स्कूल, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया। दोनों ने डॉक्टर बनकर सेवा करने की इच्छा जताया।
विज्ञापन

श्रीया के पिता लालधर यादव परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि मां गीता यादव गृहिणी हैं। श्रीया से उनका एक भाई छोटा है। बताया कि उसने घड़ी देखकर कभी पढ़ाई नहीं किया। जब मन किया पढ़ लेती थी। सुबह हो या शाम, दोपहर हो या रात। जब मन किया पढ़ी। हां, उतनी ही देर पढ़ी जब तक मन लगा। अनावश्यक किताब खोलकर कभी नहीं बैठी। बताया कि आगे उसे डॉक्टर बनना है। सोशल मीडिया से बहुत नजदीकी तो नहीं थी, लेकिन दूरी भी उतनी खास नहीं थी। कभी-कभी मन बहलाने के लिए देख लेती थी। वह शाहगंज के सिधाई गांव की रहने वाली हैं। हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले हर्ष यादव ने बताया कि पिता प्रेमचंद और मां बीना यादव शिक्षक हैं। तीन भाईयों में सबसे बड़े हर्ष बताते हैं कि सोशल मीडिया से दूर रहे, लेकिन मन बहलाने के लिए कॉमेडी शो कभी कभी देखते थे। बताया कि निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिली है। आगे डॉक्टर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed