फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meritorious students of UP board exam were honored

Jaunpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित

Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of UP board exam were honored
सिकरारा। क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संचालक डॉ. विजय बहादुर सिंह ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉप 10 सूची में स्थान बनाने वाली आकांक्षा यादव समेत अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संचालक ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चों ने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, संतोष यादव, रईस शेख, किरन उपाध्याय, संध्या श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन शिव प्रताप सिंह ने किया। सुजानगंज: क्षेत्र के ऊंचगांव स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक सुधाकर सिंह ने पुरस्कृत किया। पुरस्कृत होने वाले छात्रों में पीयूष सिंह, मनु यादव, अंकित पटेल, अनुराग पटेल, खुशी कन्नौजिया, अनामिका पटेल, ज्योति यादव हाईस्कूल में और शशांक सिंह, रोहित, अंजली, सान्या तिवारी को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य घनश्याम पटेल ने बधाई दी। करंजाकला: मुन्नर राम इंटर कॉलेज सरायख्वाजा में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। हाई स्कूल में रितिक यादव सर्वाधिक 94.33 फीसदी अंक, पूनम यादव 92.66 व सोनम गुप्ता संदीप यादव 89 फीसदी अंक हासिल किया। इंटर में ऋषभ यादव 90.4, सत्यम यादव 90 फीसदी, सत्यम प्रजापति 88 अंक हासिल कर टाप थ्री में रहे। संस्थापक प्रबंधक डॉ. रामानंद यादव, प्रधानचार्य अनीता यादव ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed