फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meraj died due to electrocution, confirmed by PM report

करंट लगने से हुई थी मेराज की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुई पुष्टि

Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meraj died due to electrocution, confirmed by PM report
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के कोइरीपुर गांव के तालाब में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने करंट लगने से मौत होने की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मेराज पुत्र स्व. मो. इकबाल बुधवार की दोपहर बाइक से मछली पकड़ने के लिए निकला था। गांव के बगीचे के उसकी बाइक लावारिस हालात में मिली थी। काफी खोजबीन के बाद जब युवक नहीं मिला तो परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही कोइरीपुर मजरे में स्थित एक तालाब में उसका शव पाया गया था। युवक का सिर और पैर झुलसा मिला था। वहीं हाईटेंशन बिजली का तार भी लटका था। इसलिए लोग करेंट की चपेट में आने से मौत होने का कयास लगा रहे थे। लेकिन परिजनों का आरोप था कि मृतक गांव के ही एक व्यक्ति के यहां से प्रतिदिन दूध लेने जाता था। उन्हीं लोगों द्वारा चार दिन पूर्व उसे धमकी दी गयी थी। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव को लेकर अड़े थे। शुक्रवार की सुबह आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने करेंट से युवक की मौत होने की पुष्टि की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों द्वारा रात में ही शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed