{"_id":"b488a648574b15dbe1ccecc255d8d5b0","slug":"mene-atm-money-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम मेंे पैसा नहीं, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम मेंे पैसा नहीं, लोग परेशान
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के बाद से चार दिन अवकाश पड़ने से लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। एटीएम भी जवाब दे चुके हैं। सभी एटीएम में पैसा नहीं होने की सूचना चस्पा कर दी गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
त्यौहार के बाद सभी के जेब खाली हो चुके हैं। बैंकों में भी अवकाश चल रहा है। 16 नवंबर के पहले किसी को पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है। पैसे के लोग एटीएम तक जाकर वापस आ जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी
एटीएम खाली पड़े हैं। एसबीआई मेन शाखा में एक एटीएम में पैसे का लेनदेन हो रहा था। शनिवार को पैसे के लिए लंबी कतार लगी रही। शहर के पालिटेक्निक चौराहा, टीडी कालेज रोड़, ओलंदगंज, लाइन बाजार, कचहरी स्थित एटीएम में पैसे
विज्ञापन
के लिए लोग दिन भर भटकते रहे। पैसा नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। 15 नवंबर को रविवार पड़ रहा है। सोमवार से पहले पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है। यही हालत तहसील में लगे एटीएम की है। वहां भी पैसा खत्म
हो चुका है। बैंक बंद होने के बाद लोग एटीएम से काम चला लेते थे। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार बैंकों में चौथे दिन भी बंदी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
हालत यह है कि अधिकांश एटीएम के तो ताले ही नहीं खुले। नगर में स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा ने अपने- अपने एटीएम लगा रखा है।
इनके अलावा दो मनी स्पाट एटीएम भी लगे हैं लेकिन सभी में पैसा खत्म हो चुका है। मडिय़ाहूं, मछलीशहर, बदलापुर, शाहगंज समेत अन्य बाजारों में शनिवार को पैसे के लिए एटीएम का चक्कर लगाते देखे गए।