फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical store operator shot by miscreants, condition critical

Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 24 Sep 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator shot by miscreants, condition critical
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ के पास शनिवार की रात एक मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने दूसरे दिन भाई की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की छानबीन में लगी हुई है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव निवासी अरविंद तिवारी (44) रामनगर बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह साढ़े आठ बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वीरपालपुर मोड़ से घर की तरफ मुड़े। वैसे ही पीछे से पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने लक्ष्य कर गोली मार दी। गोली अरविंद के दाहिने हाथ में लगी तथा छर्रा पेट में भी जाकर लगा है। इससे वह बाइक लेकर गिर पड़े। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। इसके बाद अरविंद खेत के रास्ते घर पहुंचे, जहां परिजन देखकर दंग रह गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। यहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक खुटहन योगेंद्र सिंह सीएचसी बदलापुर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना घनश्यामपुर पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूर समरत्थी शिक्षण संस्थान के सामने की है। रविवार को भाई आनंद तिवारी की तहरीर पर बदलापुर कोतवाली में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके पूर्व भी अरविंद तिवारी को दिसंबर 2022 में बदमाशों ने वीरपालपुर के पास तमंचा सटा दिया था। इस बाबत बदलापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि प्रकरण में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद घटनाक्रम के कारणों की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed