फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mayawati's Birthday Resolutions

मायावती के जन्मदिन पर जीत का संकल्प

Tue, 16 Jan 2018 12:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 16 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Mayawati's Birthday Resolutions
केक काटा
 बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर मिशन 2019 को पूरा करने का संकल्प लिया गया। सोमवार को शहर के वाजिदपुर स्थित सिद्धार्थ उपवन में आयोजित समारोह में जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील की मौजूदगी में 62 किलो का केक काटा गया और पार्टी की मुखिया के दीर्घायु होने की कामना की गई।
विज्ञापन

 डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि जनता के सामने भाजपा की कलई खुल गई है। भाजपा के शासन से लोग त्रस्त हो गए हैं। उनको बसपा अध्यक्ष मायावती का शासन याद आने लगा है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया है। किसान तबाह हो रहे हैं। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही। कानून-व्यवस्था बदहाल है। हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार अपनी कामयाबी का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिकी है। पार्टी जितने भी वादे जनता से चुनाव के दौरान किया उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने ने समारोह में जुटे पार्टी के बूथ और सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों से कहा कि वह अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। जनता को इस बात का भरोसा हो चुका है कि बसपा ही देश चला सकती है। जरूरत लोगों को एकजुट करने की है।  मंडल कोआर्डिनेटर राजेश भारती, ज्ञान सागर अंबेडर, दिनेश टंडन, पल्टूराम नागर, वीरेंद्र चौहान, केके विश्वकर्मा आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। अध्यक्षता डा. लालबहादुर सिद्धार्थ तथा संचालन जिलाध्यक्ष सिरजू प्रसाद बाबा ने किया। संजीव भारती, डा. अनिल शर्मा, डा. हंसराज भारती, दीनानाथ राजभर, शंभूनाथ गौतम, डा. जेपी सिंह, उर्मिला राज, प्रमिला शेखर, वीपी सरोज, रामफेर गौतम, प्रेमचंद्र, कैलाश पाल, संग्राम भारती, प्रदीप पांडेय, साहबलाल विश्वकर्मा, समर बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed