फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maternity death due to doctor's negligence

डाक्टर की लापरवाही के कारण प्रसूता की गई जान

Sun, 23 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Maternity death due to doctor's negligence
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार स्थित एक नर्सिगिं होम में आपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के श्वसुर ने थाने में तहरीर देकर अस्पताल के डाक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस अस्पताल पहुंची तो डाक्टर खिसक लिए। पुलिस ने छानबीन होने तक नर्सिगिं होम में ताला लगवा दिया है।
विज्ञापन

हरीपुर निवासी उदरेश यादव अपनी गर्भवती पुत्रवधू मीना यादव (23) दस जनवरी को प्रसव पीड़ा होने पर मियांचक बाजार स्थित निजी नर्सिगिं लाए थे। आरोप है कि डाक्टर ने पेट में बच्चा टेढ़ा हो जाने का हवाला देते हुए आपरेशन कराने की सलाह दी। स्वजन के सहमति जताने पर ऑपरेशन किया गया। मीना यादव ने पुत्री को जन्म दिया। आपरेशन के बाद मीना की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद डाक्टर ने जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया। वहां 20 जनवरी को मीना की मौत हो गई। उदरेश यादव ने बरसठी थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उनके मुताबिक, नर्सिगिं होम के लोगों ने बाहर के डाक्टरों को बुलाकर आपरेशन कराया। आपरेशन में लापरवाही किए जाने से रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव बंद न होने पर निजी हास्पिटल पहुंचा दिया था। इलाज पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाने के बाद भी मीना की जान बचाई नहीं जा सकी। वहीं, थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी हैं। बच्चा जो पैदा हुआ हैं वह जिंदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed