{"_id":"66996d857f87aac2dd0cd0d4","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-jaunpur-news-c-193-1-va11001-119004-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता ने अपने कमरे में गाटर से धोती के फंदे के सहारे झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक रामपुर के कोदैला गांव निवासी प्रदीप गौतम की पत्नी शीशकुमारी गौतम (24) ने बृहस्पतिवार की सुबह जब उसका परिवार खेती के काम से बाहर चला गया, तो अपने कमरे में लगी लकड़ी की बोटे (गाटर ) में धोती का फंदे से लटक कर जान दे दी।
दोपहर करीब 12 बजे जब परिजन खाना खाने के लिए पहुंचे तो कमरे के अंदर देखा तो विवाहिता धोती के फंदे से लटक रही थी। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। विवाहिता के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर मनोज कुमार पांडेय और नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह फोर्स के साथ उसके घर पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने ही सूचना उसके मायके भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील स्थित अजयपुर गांव में दी। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव को रोककर रखने तथा थोड़ी देर में मौके पर पहुंचने के लिए पुलिस से निवेदन किया। रामपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद थाने पहुंचे मायके वालों ने पुलिस द्वारा शव को न राेके रहने को लेकर हंगामा किया।