{"_id":"65b166ad6681cf54c601c83c","slug":"married-womans-dead-body-found-hanging-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-11313-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता तीन बच्चों की मां थी। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
सखैला सोनकर बस्ती की रहने वाली पिंकी सोनकर (27) पत्नी संतोष सोनकर का शव मंगलवार की रात घर के कमरे में रस्सी के फंदे से अबूझ हाल में लटकता मिला। संतोष के परिजनों ने शव को रस्सी से उतारकर घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पिंकी की वर्ष 2015 में शादी हुई थी। मृतका की एक पुत्री शिवानी (10), दो पुत्र अनमोल (5), आर्यन (3) हैं। मां की मौत के बाद से बच्चों की कररूण क्रंदन से बस्ती का माहौल गमगीन बना हुआ था। बताते हैं कि संतोष सोनकर घर पर ही रहकर खेती करता है। पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर खरोंच व चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मायका बरसठी थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव में है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।