फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman's body found hanging from a noose, dowry death alleged

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, dowry death alleged
खुटहन। थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में मंगलवार की रात विवाहिता किरन अग्रहरि(32) का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि गांव निवासी दशरथ अग्रहरि के पुत्र शशि का विवाह करीब तीन साल पहले सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना कस्बा निवासी देवनारायण अग्रहरि की पुत्री किरन के साथ हुआ। मंगलवार की रात उसका पति शशि उसको बुलाने कमरे में गया तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। भाई अखिलेश का आरोप है कि शादी के बाद करीब एक वर्ष तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद पति शशि, ससुर दशरथ व सास सरोजा उसे दहेज में मायके से नकदी मंगाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसका जिक्र किरन ने कई बार फोन पर भी किया था। समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया जाता था। आरोप है कि मंगलवार को उसे मायका से दहेज के रूप में नकदी मंगाने के लिए मारा-पीटा गया। उसने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया। आरोप के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed