{"_id":"634713b2114aa64ade12d263","slug":"married-woman-jumped-in-canal-body-found-after-six-hours-jaunpur-news-vns678749194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदी विवाहिता, छह घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदी विवाहिता, छह घंटे बाद मिला शव
विज्ञापन
खुटहन। सुईथाखुर्द गांव निवासी एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह नहर में कूद गई। गोताखोरों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया गया। नहर में कूदने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका।
गांव निवासी संजय गुप्ता बिहार के छपरा शहर में रहते हैं। घर पर उनकी पत्नी मीनू गुप्ता (28), पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशू और दो वर्षीय पुत्री मान्या के साथ रहती थी। संजय के पिता की मौत दो साल पहले ही हो गई थी। बुधवार की भोर मीनू अपने दोनों बच्चों को सोता हुआ छोड़कर नहर के किनारे पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले उसने किसी से फोन पर काफी देर तक बात की और उसके बाद नहर में कूद गई। नहर के पास मौजूद दो लड़कों ने उसके कूदने की जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। नहर के बाहर से चप्पल और मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की। करीब छह घंटे तक तलाश के घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आए आगे गोसाईपुर नहर पुलिया के पास से शव बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।