फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman hanged herself in suspicious circumstances

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर दी जान

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in suspicious circumstances
शेख असरखपुर गांव में रविवार की शाम करीब सात बजे विवाहिता का कच्चे मकान के कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटकते हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर पुलिस अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनीता (23) का पति करिया मजदूरी करते हैं। वह रविवार को कहीं काम कर शाम सात बजे वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई आवाज न आने पर वह शोर मचाने लगे। शोर सुन आस-पास के लोग एकत्र हो गए। जब दरवाजा तोड़ लोग भीतर घुसे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। छत की करी से साड़ी के फंदे में सुनीता का शव लटक रहा था। आनन-फानन शव नीचे उतारा गया। उसके पति का कहना है कि वह वर्षों से टीबी रोग से पीड़ित थी। आजिज आकर उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed