फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Marksheet amendment process stalled, candidates worried

Jaunpur News: अंकपत्र में संशोधन की प्रक्रिया ठप, अभ्यर्थी परेशान

Sat, 06 Jan 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Marksheet amendment process stalled, candidates worried
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा विभिन्न परीक्षाओं में शामिल प्रतिभागियों को भुगतना पड़ रहा है। अंकपत्र त्रुटि के संसोधन का कार्य ठप होने से तमाम अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूविवि से पढ़े छात्रों का बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या में चयन हुआ है। वह अपना अंकपत्र ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। एक हजार से अधिक छात्रों ने अंकपत्र में संशोधन के लिए आवेदन किया है। शुल्क जमा करने के बाद पिछले दो महीने से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

एजेंसी बदलने के कारण अंक पत्र में संशोधन होने में दिक्कत आ रही है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के कई महाविद्यालयों के छात्र व विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों से पूर्व में कई डिग्री हासिल की है। बड़ी संख्या में छात्रों का चयन बिहार शिक्षक भर्ती में हुआ है। जिनके अंकपत्र में माता-पिता के नाम और अनुक्रमांक में त्रुटि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर चयन प्रक्रिया में छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अंकपत्र में संशोधन के लिए विश्वविद्यालय में हर मार्कशीट पर 500 रुपये का शुल्क रसीद कट रही है। उसके बाद हलफनामा के साथ मार्कशीट लगाकर जमा करने के बाद दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है।
हर रोज छात्रों को संशोधन के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई छात्र प्रशासनिक भवन के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने अंकपत्र के संशोधन करने के लिए गुहार लगा रहे है। पटल पर तैनात अधिकारी उन्हें डांटकर भगा दे रहे हैं। अधिकारियों के इस रवैया से छात्रों में काफी नाराजगी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते हर रोज 50 से अधिक छात्र अंकपत्र संशोधन के लिए आवेदन जमा कर रहे हैं। अंकपत्र में संशोधन में हो रही देरी का कारण एजेंसी का बदलना बताया जा रहा है। पूर्व में काम कर रही है एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। जिसके बाद में एजेंसी ने अभी तक अपना काम नहीं शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed