फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many kutcha houses collapsed, old man died, old man injured

कई कच्चे मकान ढहे, वृद्ध की मौत, वृद्धा घायल

Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Many kutcha houses collapsed, old man died, old man injured
मछलीशहर/गभिरन। बारिश के चलते अलग-अलग स्थानों पर पशुशाला की कच्चे मकान ढह गए, जिसके मलबे में दबने से एक वृद्ध और दो पशुओं की मौत हो गई है। वहीं खुटहन थाना क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई भारी बारिश के कारण चार अलग - अलग गांवों में कच्चे मकान जमींदोज हो गया, जिसमे एक वृद्धा घायल हो गयी। वहीं मलबे में दबकर एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

जहांसापुर (कोढ़ा) गांव निवासी हरीलाल (65) बृहस्पतिवार की शाम अपने पशुओं को पशुशाला में बांधने गए थे। इसी दौरान पशुशाला की कच्ची दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गए। आनन-फानन में परिवार के लोग एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी घटना शुक्रवार की भोर में ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा के ख्वाजापुर में हीरालाल के यहां हुई। जहां पशुशाला की दीवार के नीचे दबने से एक भैंस एक बछड़ा की मौत हो गई है। सुबह मौके पर ग्राम प्रधान हरीलाल यादव पहुंचे। जिन्होंने लेखपाल व पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पशुओं का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद लिखा पढ़ी करवाकर परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की कवायद शुरू करवाई। इस संबंध में तहसीलदार सुदर्शन राम का कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई हैं। दैवीय आपदा कोष से मृतक व्यक्ति के आश्रित को 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। रिपोर्ट स्वीकृति के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र में बनुआडीह गांव निवासी रमेश चंद्र दूबे स्वजनों संग मकान में सोये हुए थे। तभी बाहर की दीवार गिरने की आवाज सुनाई दी। सभी लोग बाहर भागे। इसी दौरान मलबा गिरने से दुर्गावती देवी घायल हो गई। उनको उपचार के लिए शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार अपने पड़ोसी रामनायण दूबे के घर में शरण लिए हुए हैं। जमालुद्दीनपुर गांव निवासी शोभनाथ के पशुशाला की दीवार रात में ढह गई, जिसमें दबकर खूटे से बंधी गाय की मौत हो गई। नगवां गांव के गंगा प्रसाद तिवारी तथा शेरपुर गांव निवासी रामजीत तिवारी का भी मकान ढह गया। वही हैदरपुर में भारत हरिजन ,भोला हरिजन,रामबचन हरिजन प्राकृतिक आपदा में लाखों के गृहस्थी के सामान की क्षति का अनुमान है। उधर जफराबाद थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी जिलेदार निषाद पुत्र लालजी निषाद का मकान बारिश के कारण गिर गया, जिससे उसमें रखे लाखों रूपये के गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed