फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many crooks raised on suspicion, no clue found

शक के आधार पर उठाए गए कई बदमाश, नहीं मिला कोई सुराग

Sun, 02 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Many crooks raised on suspicion, no clue found
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा कस्बे में सराफा की दुकान में डकैती की घटना में दो दिनों बाद भी पुलिस सिर्फ लकीर पीट रही है। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए आधा दर्जन से अधिक लोगों की पूछताछ में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। रविवार को भी पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, मगर नाकाम रही। पुलिस अधिकारियों की दलील है कि घटना की गहराई से जांच हो रही है। जल्द ही बड़ा सुराग हाथ लगेगा।
विज्ञापन

पंवारा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े तीन बाइक से आए छह बदमाशों ने अमरनाथ सेठ की दुकान में घुसकर असलहे से आतंकित कर लाखों के आभूषण लूट ले गए थे। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं पा सकी। आईजी विजय सिंह मीना के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के निर्देशन में चार टीमें गठित की गई है। चारों टीमों ने अलग-अलग स्थानों से आठ-दस लोगों को हिरासत में लिया था। कद-काठी के आधार पर उन्हें व्यापारी के समक्ष पेश किया गया, लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली। पुलिस के हाथ अभी पूरी तरह खाली हैं। इस संबंध में सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed