फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbads thrashed fish businessman and injured him on asking for money

पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने मछली व्यवसायी को पीटकर घायल किया

Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manbads thrashed fish businessman and injured him on asking for money
खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला में रविवार की शाम मछली विक्रेता की पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने पिटाई कर घायल कर दिया। घायल का पीएचसी सोंधी में उपचार के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों के विरुद्ध एससीएसटी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी सुभाष सोनकर मछली बेचता है। दोपहर में वह मानीकला गांव में मछली बेचने गया था। एक युवक ने उससे दो किलो मछली लिया। उसके साथ दो युवक और थे। मछली लेने के बाद बिना पैसा दिए युवक मछली लेकर जाने लगा तो मछली व्यवसायी ने उससे पैसा मांगा। इस पर पैसा देने से इनकार करते हुए दबंग युवकों ने मछली व्यवसायी को गाली दी। विरोध करने पर दबंगों ने मछली व्यवसायी को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि इस मामले में घायल मछली विक्रेता की तहरीर पर तीन आरोपितों के विरुद्ध मारपीट तथा एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed