फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man dies after being hit by train

Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक वेंडर की मौत हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरपतहां थाना क्षेत्र के कोइरीपुर बघरवारा गांव निवासी रवि कुमार गौड़ (35) पुत्र सुखदेव गौड़ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संजय कुमार यादव के ठेकेदारी में चार वर्ष से ट्रेन में खाना पानी पहुंचाने का काम करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की दोपहर मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री को पानी पहुंचाने जा रहा था। चलती ट्रेन में चढ़ते समय अचानक पैर फिसलने से वेंडर की ट्रेन के नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकीमौत हो गई। मौके पर मौजूद यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक स्टेशन पर वेंडर का काम करता था।
विज्ञापन


तीन भाइयों में था सबसे छोटा
मौत के बाद कोइरीपुर में परिवार के साथ पत्नी अनीता व दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीनों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे। बड़ा भाई ओमप्रकाश शाहगंज में पल्लेदारी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। दूसरा भाई मनी कुमार अपने परिवार के साथ मुंबई रहकर, तीसरा भाई रवि गौंड़ अपने परिवार के साथ गांव में रहकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संजय यादव के साथ काम करता था। मृतक रवि के दो पुत्र है बड़ा पुत्र 11 वर्षीय अमित व दूसरा पुत्र 10 वर्षीय अमन है। रेलवे स्टेशन पर वेंडर की नौकरी करके मृतक अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की खबर सुनकर पत्नी अनीता की रो-रोकर हालत खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed