फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major accident in Jaunpur many people died and many injured in bus trailer collision

Jaunpur Accident: अयोध्या से वाराणसी जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, नौ घायल

Mon, 15 Sep 2025 07:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Sep 2025 07:30 AM IST
सार

Jaunpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीषण हादसा हुआ। जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर काशी जा रहे थे। इसी दौरान भोर में हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Major accident in Jaunpur many people died and many injured in bus trailer collision
Jaunpur road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur Road Accident: वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सीहीपुर में भाजपा कार्यालय के समीप सोमवार रात करीब ढाई बजे डबल डेकर टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

बस में 50 श्रद्धालु सवार होकर अयोध्या से वाराणसी बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है, नौ लोग घायल हैं। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से 50 श्रद्धालु डबल डेकर वातानुकूलित बस से अयोध्या गए थे। रामलला के दर्शन करने के बाद सभी वाराणसी के लिए रविवार की रात लगभग 11 बजे रवाना हुए। वे वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे बस भाजपा कार्यालय के समीप सीहीपुर में हाईवे पर बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक किया। इसके बाद आगे जा रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर बायीं तरफ से ट्रेलर से टकरा गई।



उधर, ट्रेलर चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे रगड़ खाते हुए दोनों वाहन कुछ दूर तक गए। हादसे के समय सभी श्रद्धालु सो रहे थे, जिससे सिर वह अन्य हिस्सों में चोट लगने से एक साइड के 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन तक पिचक गया और एक तरफ की सीटें बाहर लटक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एबुलेंस से सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बस में सवार श्रद्धालु आशा भावल (40), रेखा बर्निक (55), गुलाब साहू (27) और सहयोगी चालक दीपक (40) को मृत घोषित कर दिया।



इसे भी पढ़ें; 1112 नंबर का केक और बीयर: केंद्रीय जल आयोग के परिसर में जन्मदिन की पार्टी में खुलेआम बटी केन, उमड़ी भीड़

वीरेंद्र मंडल (65), बिरशेष मंडल (32), शानदा मंडल (55), लखन दास (65), सुरेश साहू (24), टुलु (50), उपानंद भवल (46), गीता साहू (40), निरोपन विश्वास (60) का इलाज चल रहा है। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी कौस्तुभ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्रॉइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। चार श्रद्धालुओं की मौत हुई है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले है, 9 लोग घायल हैं। -डॉक्टर कौस्तुभ, एसपी जौनपुर



दो बस आई खराब, डीएम का एआरटीओ पर फूटा गुस्सा
जौनपुर जिले में बस और ट्रेलर की टक्कर में हुए हादसे के बाद सुरक्षित बचे श्रद्धालुओं को पुलिस लाइन के बहुद्देशीय हॉल में रोका गया था। जिला अस्पताल जाने के बाद जिलाधिकारी दिनेश चंद पुलिस लाइन भी पहुंचे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के छत्तीसगढ़ उनके जिले तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था कराई। लेकिन जो बस आई उसके ब्रेक में दिक्कत थी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी यात्रियों को उसमें से उतार दिया और एआरटीओ पर जमकर भड़के। डीएम का तेवर देख तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई गई। दूसरी बस जब आई तो उसका टायर खराब निकला। फिर क्या था डीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। फोन निकाला और आरटीओ को जमकर सुना डाला।

डीएम टेलीफोनिक वार्ता में एआरटीओ को सख्त लहजे में बस की व्यवस्था करने को बोले। इसके बाद तीसरी बस की व्यवस्था हुई और उसके बाद सभी यात्रियों को छत्तीसगढ़ भेजा गया। वहीं पहली और दूसरी बस को 15 दिन के लिए सीज करने का आदेश दे दिया। डीएम ने सुरक्षित श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी कराई। लगभग 39 श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके जिले के लिए पुलिसकर्मियों की निगरानी में रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed