फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahant Yogi Devnath of Barinath Math of Nath sect dies in Jaunpur

जौनपुर में नाथ संप्रदाय के बारीनाथ मठ के महंत योगी देवनाथ का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Thu, 12 Nov 2020 11:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 12 Nov 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mahant Yogi Devnath of Barinath Math of Nath sect dies in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर में नाथ संप्रदाय से जुड़े शहर के प्राचीन बारीनाथ मठ के महंत योगी देवनाथ (79) का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। सांस लेने में तकलीफ पर उन्हें प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम पार्थिव शरीर उनकी इच्छानुसार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम सलैया के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन


शहर के उर्दू बाजार में बाबा बारीनाथ का प्राचीन मठ है। गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ के अधीन मठ का संचालन होता है। मठ के पीठाधीश्वर योगी देवनाथ लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनकी नियमित डायलिसिस चल रही थी।
विज्ञापन


अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय मछलीशहर के समीप उनकी सांस थम गई। शव को वापस मठ लाया गया। निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक छा गया। नाथ संप्रदाय से जुड़े गोरक्षपीठ व वाराणसी के आश्रम में सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी कॉलेज के प्रबंधक अशोक सिंह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, जेब्रा फाउंडेशन के संजय सेठ, राजीव सेठ, गणेश साहू आदि ने मठ पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। योगी देवनाथ की इच्छानुसार देर शाम अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव देह को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के देवनाथपुर स्थित सलैया गांव ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed