फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maha Shivaratri, devotees descended on temples

महाशिवरात्रि पर देवालयों में उमड़े भक्त

Sat, 25 Feb 2017 01:03 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 25 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri, devotees descended on temples
जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : jounpur
महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। घंटा घड़ियाल से देर शाम तक शिवालय गूंजते रहे। बेलपत्र, धतूरा, भांग, जौ की बालि आदि चढ़ाकर भगवान शंकर का दर्शन पूजन किया। शुक्रवार को भोर में दर्शन पूजन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए थे। शहर के पांचों शिवालय, नव दुर्गा शिव मंदिर, जागेश्वर नाथ, गोमतेश्वर मंदिर के  अलावा श्रीगौरीशंकर धाम सुजानगंज और त्रिलोचन मंदिर परिसर में देर रात तक दर्शन पूजन का सिलसिला चला।
विज्ञापन


जलालपुर संवाददाता के अनुसार, महाशिव रात्रि पर त्रिलोचन महादेव में शिव भक्तो का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही शिव भक्त बाबा भोलेशंकर का दर्शन-पूजन के लिए लाईन में लग गए। मंदिर मे दर्शन व जलाभिषेक के दौरान कस्तूरबा देवी निवासी बरगी नयेपुर थाना फू लपुर तथा रेहटी गांव की बन्दना यादव का मंगल सूत्र उचक्कों ने उड़ा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से  एसपी अतुल सक्सेना मेला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ केराकत राजकुमार पाण्डेय साथ कई थानों की पुलिस संग मौजूद रहे। मेले में भटके बच्चों को संचालक राम चन्द्र सिंह की सहयोग से उनके पारिवारीजनों से मिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा संवाददाता के अनुसार, हीरापुर के लम्बोदर नाथ मन्दिर में भोर में चार बजे से श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया। अजोशी गांव स्थित शक्तेश्वर नाथ मन्दिर में प्रधान सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र के सौजन्य से नम: शिवाय महामन्त्र का जप किया गया। केराकत: क्षेत्र के शंकर जी मन्दिर में दिन भर दर्शन पूजन का सिलसिला चला। सिहौली गांव स्थित गोमतेशवर महादेव मंदिर, नरहन स्थित शंकर वन मंदिर में मेले सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम सहदेव मिश्र, तहसीलदार पीके राय, सीओ राजकुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार रामनयन सिंह आदि भ्रमण करते रहे।

शाहगंज: पुराना चौक मोहल्ला स्थिति जायसवाल गोपाल मंदिर पर जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा शिव बारात निकाली गई। आशीष जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  दीपक सिंह, शक्ति, खुशबू जायसवाल, निहारिका व दिवाकर मिश्रा ने सहयोग किया।


मड़ियाहूं: नगर में प्राचीन कांवरिया संघ की ओर से पक्का पोखरा स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर से शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल हाथी, घोड़े, ऊंट, बैल समेत दर्जनों आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बृजेश कुमार दुबे, श्याम बाबू सेठ, सुरेश मौर्या उपस्थित रहे। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में सब्जी मंडी मां काली जी मंदिर, मां गायत्री शक्ति पीठ, संकट मोचन हनुमान जी दौलतिया मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर भोलेनाथ के दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। उधर, सुरक्ष्‍ाा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मंदिरों के आसपास लगाई गई थी। जबकि अधिकारी लगातार चक्रमण कर व्यवस्‍थ् पर निगाह रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed