फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made a dip of faith, donated rice, sesame-jaggery

लगाई आस्था की डुबकी, किया चावल, तिल-गुड़ का दान

Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Made a dip of faith, donated rice, sesame-jaggery
शाहगंज में पतंगबाजी का आनंद लेती महिला। संवाद - फोटो : JAUNPUR
लगाई आस्था की डुबकी, किया चावल, तिल-गुड़ का दान
विज्ञापन

- जनपद में पूरे आस्था के साथ मना मकर संक्रांति का पर्व
- दिनभर बच्चों के साथ पतंग उड़ाते दिखे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जनपद में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को मनया गया। परंपरानुसार सुबह-सुबह लोगों ने स्नान करके चावल, तिल और गुड़ का दान किया। वहीं, दिनभर युवा और बच्चे पतंग का आनंद लेते देखे गए। वहीं, मोबाइल पर लोग एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते रहे।
14 जनवरी दिन की रात 8:34 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश किए। लेकिन, लोग सूर्योदय होने पर पर्व शनिवार की सुबह से मनाए। गोमती नदी के किनारे स्थित हनुमान, गोकुल, गोपी, बजरंग सहित घाटों पर सुबह कुछ लोगों ने स्नान किया, जबकि अधिकांश लोग घर पर ही स्नान-ध्यान किए। इसके बाद परंपरागत रूप से ब्राह्मणों व अन्य जरूरतमंदों में चावल, तिल व गुड़ के साथ ही अन्न व वस्त्र का दान दिया। लोग अपने चिर-परिचितों को शुभकामना भी दी
विज्ञापन

मछलीशहर: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद शनिवार को सुबह लोगों ने स्नान कर सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही खिचड़ी दान किया। इसके बाद बच्चों ने सीवान में जाकर पतंगबाजी का आनंद लिया। हालांकि दिन भर आसमान में बादल छाये रहे। हवा के साथ ही पतंग उड़ाने वाले लोगों की पतंग आसमान में खूब ऊंचाई तक उड़ती रही। दिनभर पतंग काटने और लूटने में बच्चे मस्त रहे। उधर, कमला अस्पताल द्वारा 300 कंबल भी गरीबों को दान दिया गया। खेतासराय : रामजानकी मंदिर मानीकलां में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में युवा मित्र मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्योत्स्ना तिवारी, राधा विश्वकर्मा, रूपा प्रजापति, सौम्या अग्रहरि, कंचन बिंद, विशाखा मोदनवाल, पूर्णिमा साहू, शिवांगी चौरसिया, अंजलि, प्राची, रोशनी, शिखा, सोनम, वर्षा, मीनू, बीनू, चन्दा, ज्योति, श्रुति आदि बालिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------
पतंगबाजी में स्नेहा और पंजाबी ड्रेस में दीप्सी ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। मकर संक्रांति के अवसर पर नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा महिलाओं के बीच पतंगबाजी, पंजाबी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसके अलावा लेबर पॉइंट पर कामगारों को खाद्यान्न और मास्क वितरित किया। शाहगंज संस्कार व निहारिका ब्यूटी सैलून के संयुक्त तत्वावधान में नगर के पूर्वी कौडि़यां मोहल्ले में पतंगबाजी और पंजाबी परिधान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 22 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पतंग प्रतियोगिता में स्नेहा अग्रहरि प्रथम, कविता सेन द्वितीय स्थान पर रहीं। पंजाबी ड्रेस प्रतियोगिता में दीप्सी अग्रहरि प्रथम व तान्या जायसवाल द्वितीय स्थान पर रहीं। शनिवार की सुबह कोतवाली चौक स्थित लेबर प्वाइंट, अयोध्या मार्ग, आजमगढ़ रोड पर कामगारों को खाद्यान्न और मास्क का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने अपने संबोधन में लोगों को मकर संक्रांति पर्व की बधाई देते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर जेसी गुलाम साबिर, पंकज सिंह, इकरार खान, ऋषिराज जायसवाल, हसन मेंहदी, मुराद अली, सानू अली, खुशबू जायसवाल, रुपम जायसवाल, कोमल जायसवाल, पूजा रौनियाल, गुनगुन, रिंकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed