फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Machhalishahar Lok Sabha Result 2024 samajwadi candidate priya saroj winning in Machhalishahr

Machhalishahar Lok Sabha Result 2024: मछलीशहर में दौड़ी सपा की साइकिल, प्रिया सरोज बढ़त पर; भाजपा पीछे

Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 06:49 PM IST
सार

Machhalishahar lok sabha election Result 2024: मछलीशहर लोकसभा पर वोटों की गिनती लगभग पूर्ण हो चुकी है। वहीं, मतगणना में अब तक आगे चल रहे सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। दूसरी तरफ, भाजपा की बात की जाए तो उनके कार्यकर्ता निराश और हताश हैं। अभी किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। जौनपुर सीट पर भी सपा की बढ़त है।

विज्ञापन
Machhalishahar Lok Sabha Result 2024 samajwadi candidate priya saroj winning in Machhalishahr
प्रिया सरोज और बीपी सरोज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछलीशहर लोकसभा सीट से 10 साल से जीत का इंतजार कर रही सपा को आखिरकार 2024 के चुनाव में कामयाबी मिली। इंडिया गठबंधन से सपा की प्रिया सरोज ने एनडीए के भाजपा के बीपी सरोज को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। ऐसे में इस सीट से साइकिल दिल्ली पहुंचेगी तो कमल मुरझा सा रहेगा।

विज्ञापन


प्रिया को 35067 से मतों से जीत मिली। मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को कुल 449561 वोट मिले। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद बीपी सरोज को 35067 मतों से हराया। बीपी सरोज कुल 414494 मत मिले। वहीं दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी कृपाशंकर सरोज को भी 156930 वोट मिल पाए।

विज्ञापन

मछलीशहर सीट पर 25 मई को मतदान हुआ था। यहां पर 54.49 फीसदी वोट पड़े। कुल मतदाता 19 लाख 40 हजार 605 थे इनमें से 10 लाख 57 हजार 361 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें पांच लाख 22 हजार 538 पुरुषों, पांच लाख 34 हजार 822 महिलाओं व एक अन्य ने मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूविवि मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज शुरू से ही बढ़त बनाए रहीं। इस सीट पर पिछले दो चुनावों में भाजपा को जीत मिलती रही। 2014 में भाजपा प्रत्याशी डॉ.रामचरित्र निषाद ने बसपा के बीपी सरोज को हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 के में तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुए बीपी सरोज ने बसपा के त्रिभुवन राम को हराकर विजय हासिल की थी।

2009 से पिता ने इस सीट पर दर्ज की थी जीत

2009 में पहली बार मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र सुरक्षित सीट घोषित की गई। इस सीट पर प्रिया सरोज के पिता सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed