{"_id":"6873fe4d66f39409030404f4","slug":"lt-and-ward-boy-are-providing-treatment-in-public-health-fair-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-137362-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में एलटी और वार्ड बॉय कर रहे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में एलटी और वार्ड बॉय कर रहे इलाज
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगता है लेकिन डाॅक्टरों की कमी के कारण मेले में सिर्फ खानापूरी की जा रही है। कहीं एलटी और वार्ड बॉय तो कहीं फार्मासिस्ट मरीजों का इलाज कर रहे हैं। इस बार मेले में 268 मरीजों का उपचार हुआ। राजाबाजार: राजाबाजार पीएचसी पर एलटी अंगद सिंह और वार्डवॅाय संजय कुमार प्रजापति ने 12 मरीजों का परीक्षण किया। पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दोपुर में चिकित्सक डा. अमित कुमार सोनी व स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने सभी 21 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी लोहिंदा में एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने 11 मरीजों की जांच कर दवा दिया। पीएचसी पूरालाल पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार यादव ने 14 रोगियों का उपचार किया। महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
मछलीशहर: जमालपुर पीएचसी पर डाक्टर आरके यादव ने 8 पुरुष, 13 महिलाओं और एक बच्चे का इलाज किया। डाॅक्टर ने बताया कि बदलते मौसम में मेले में बुखार, सर्दी-खांसी और पेट संबंधी बीमारी, आंख की समस्या के मरीज आए। उन्हें सलाह एवं दवा दी गई है। मेले में राय साहब चौहान लैब टेक्नीशियन और एएनएम माला देवी उपस्थित रहीं।सिंगरामऊ: पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉक्टर अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कुल 145 मरीजो का इलाज किया गया। इस मौके पर होम्योपैथिक के डॉक्टर राकेश कुमार व महिला चिकित्सक डॉक्टर पूजा त्रिपाठी, फार्मासिस्ट एवं स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।तेजीबाजार: पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें डॉ. श्री निवास निगम ने 40 मरीजों की जांच कर दवा दी। डॉ. निगम ने बताया कि वायरल फीवर तथा सर्दी जुखाम से संबंधित मरीज आए। कुछ मरीजों की सीबीसी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। मेले में फार्मासिस्ट ओम प्रकाश, एलटी सौरभ उपाध्याय, दिलीप यादव, साहिल कुमार, वार्ड बॉय जितेंद्र, शुभम श्रीवास्तव तथा एएनएम उपस्थित रहीं।