फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lover couple commits suicide by consuming poison, dead body found in drain

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, गांव के बाहर नाले में मिली लाश.....

Mon, 31 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lover couple commits suicide by consuming poison, dead body found in drain
सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव में प्रेमी युगल ने संदिग्ध हाल में जहर खाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह दोनों का शव गांव के बाहर नाले में मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सदरुद्दीनपुर गांव के निवासी युवक (21) का गांव की ही स्वजातीय युवती (19) से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले तैयार नहीं थे। रविवार की रात खाना खाने के बाद युवती अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह वह कमरे में नहीं दिखी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। पता चला कि युवक भी रात से ही लापता है। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच गांव के बाहर सूखे नाले में दोनों के बेसुध पड़े होने की सूचना मिली। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दोनों को सीएचसी सुईथाकला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौके पर कीटनाशक मिला है। इससे आशंका है कि दोनों ने जहर खाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो पाएगा। दोनों के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed