शहर के रासमंडल स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को सुबह रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के विग्रह का पूजन आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन में डीएम के पिता मोहन प्रसाद वर्मा व माता शकुंतला वर्मा, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पण कर विग्रह की आरती के बात आम जन के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया।
शाम को प्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा की प्रतिमा रथ पर रखकर पूजन आरती डॉ. शैलेष कुमार सिंह व राकेश श्रीवास्तव ने किया। पूजन का कार्य पं.निशा कांत द्विवेदी, पं.आशुतोष मिश्र, आचार्य डॉ. रजनी कांत द्विवेदी के निर्देशन हुआ। रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने बताया कि कोविड-19 के कारण इस वर्ष भी प्रभु का रथ मन्दिर परिसर में ही घुमाया गया। सभी भक्तों ने शाम पांच से रात्रि 8 बजे तक क्रम से मन्दिर परिसर में रथ खींचकर आशीर्वाद लिया। मन्दिर समिति के मुख्य ट्रस्टी संतोष गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, आशीष यादव, संजय सीए, संतोष, मुरारी, जगदेव सेठ, बुलबुल मौर्य, प्रदीप निगम आदि उपस्थित रहे। मन्दिर के महंत दिनेश चंद्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।