फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting in favor of BJP candidate Kripashankar Singh

LS Polls: जौनपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- सपा की रैलियों में रोज दिख रही भगदड़, मारपीट और अराजकता

Wed, 22 May 2024 11:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 22 May 2024 11:56 AM IST
सार

CM Yogi Adityanath In Jaunpur: सीएम योगी ने जौनपुर में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम को लाए हैं, जनता उनको लाएगी। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting in favor of BJP candidate Kripashankar Singh
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश का विकास चाहते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद करते हुए उन्होंने देश की तरक्की में अपना संपूर्ण योगदान दिया है। सपा- कांग्रेस का गठबंधन देश के लिए अहितकारी और विनाशकारी है। यह चुनाव रामभक्त और राम द्रोहियों के बीच है। पाकिस्तान प्रेमी पाकिस्तान चले जाएं। इंडी गंठबंधन सत्ता में आई तो हिन्दुओं का हक छीन कर मुसलमानों को दे दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह देखकर ही बता सकता हूं कि 4 जून को क्या परिणाम आएगा। पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार। 400 पार के नारे से सपा- कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल डरे सहमे हुए हैं। देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव के पांच चरण संपन्न हो चुके हैं। पूरे देश में एक ही स्वर है-'फिर एक बार मोदी सरकार', 'अबकी पार-400 पार'। यह सुनते ही समाजवादी पार्टी की स्थिति बहुत बुरी हो जाती है। यह क्षेत्रीय पार्टी 60-62 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। मध्य प्रदेश के खजुराहो में इनके प्रत्याशी ने नामांकन ही गलत भर दिया। कोई लड़ने के लिए नहीं मिला। जब सपा व कांग्रेस के लोग सत्ता के कोसों दूर हैं, तब भी अपने नेता का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में अभी रोज भगदड़,  मारपीट, अराजकता व नूराकुश्ती दिख रही है। जब यह सत्ता में रहे होंगे तो कैसे उत्तर प्रदेश की जनता का खून चूसकर शोषण किया होगा, यह किसी से छिपा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 CM Yogi Adityanath public meeting in favor of BJP candidate Kripashankar Singh
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। दुनिया में देश का मान सम्मान बड़ा है। 140 करोड़ भारतीयों को आतंक से मुक्ति मिली है। सरकार की सारी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही हैं। अब गरीबों को इलाज के लिए दर- दर भटकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रेमी हैं वह पाकिस्तान चले जाएं। ऐसे लोगों को पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। 

सीएम योगी ने कहा कि भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान की 23 करोड़ जनता भुखमरी के कगार पर है। मोदी के नेतृत्व में देश अब इतना मजबूत हो चुका है कि किसी में अब हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। देश में औरंगजेब की आत्मा फिर से जिंदा नहीं होने दिए जाएगा। भाजपा के शासन सत्ता में रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता है। आज देश की जनता विकास चाहती है।

जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ लाएगी

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में अगर मोदी ने रामलाल को विराजमान किया है तो आज आतंकवादियों के राम नाम सत्य की यात्रा भी निकल रही है। जो राम को लाएं हैं, जनता उनको पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में स्थापित करने जा रही है। आज उत्तर प्रदेश में माफियाओं का सफाई किया जा चुका है। 

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में गुंडों का राज नहीं बल्कि कानून का राज चलता है। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, पर्यटन मंत्री राजवीर सिंह,खेल मंत्री गिरीश यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह फंटू,पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दूबे, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, चेयरमैन कपिल मुनि, सुशील मिश्रा, संतोष मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed