फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lohia housing team to investigate

लोहिया आवास की जांच के लिए टीम

Tue, 18 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Lohia housing team to investigate
लोहिया आवास की जांच के लिए टीम
 जिले के सभी विधायकों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में10-10 लोहिया आवास बनवाने के लिए दी गई सूची के सत्यापन के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जिसमें जिला स्तरीय व सहायक अधिकारी सहित संबंधित ब्लाक के बीडीओ की तैनाती की गई है। टीमों का गठन डीएम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान की। इस दौरान टीम में तैनात सभी अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


   डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि जिले के सभी  विधायकों द्वारा 10-10 लोहिया आवासों की सूची प्रस्तुत की गई। जिसकी पात्रता की जांच की जानी है। यह जांच त्रिस्तरीय अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए 20 जिला स्तरीय अधिकारी व सहायक अधिकारी और सम्बन्धित ब्लाक के बीडीओ  तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि पात्रता मानक की जांच कर 23 अक्टूबर को शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान सभी अधिकारी रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीओ शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, डीडीओ दयाराम, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीएजी अशोक उपाध्याय, डीएसटीओ रामनारायण यादव, उपायुक्त एनआरएलएम कमलेश कुमार सोनी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास केएन तिवारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed