{"_id":"cb146c85bc0e92f67630a9c7ae80053d","slug":"llb-students-meets-dm-for-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी के छात्रों ने अंक पत्र के लिए डीएम से लगाई गुहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी के छात्रों ने अंक पत्र के लिए डीएम से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
तिलकधारी विधि महाविद्यालय के एलएलबी छठवें सेमेस्टर के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। उन्होंने जिलाधिकारी से अंक पत्र दिलाने की मांग की। छात्रों ने कहना है कि कि उन्होंने सत्र 2011-12 में दाखिला लिया था। तीन वर्ष का कोर्स पांच साल बीतने के बावजूद पूरा नही हुआ। उनके छठवें सेमेस्टर का अंक पत्र भी अभी तक नहीं मिला है। इस वजह उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन देने वालों में श्रवण कुमार यादव, दीप चंद्र, अमित कुमार सोनकर, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, अनिल सोनकर, भूलेंद्र सिंह, राजेंद्र, गुड्डू, सुरेंद्र
कुमार आदि शमिल थे।
विज्ञापन
कुमार आदि शमिल थे।
