फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Live telecast of CM's swearing-in at major intersections and in all blocks

प्रमुख चौराहों और सभी ब्लाकों में सीएम के शपथ ग्रहण का लाइव प्रसारण

Sat, 26 Mar 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Live telecast of CM's swearing-in at major intersections and in all blocks
जौनपुर। जनपद के सभी प्रमुख बाजारों के चौराहों और सभी ब्लाकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम देखा गया। इसके लिए व्यवस्था कराई गई थी। वहीं, लोगों ने अपने घरों में भी बैठकर लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को देखा। जहग-जगह कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर अपने खुशी का इजहार किया। दूसरी ओर बड़ी संख्या में जिले से लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी शामिल हुए और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। नगर पालिका के मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के प्रसारण दिखाने की व्यवस्था कराई गई थी। वहीं, बदलापुर ब्लाक सभागार में एलईडी स्क्रीन पर भारी भीड़ को दिखाया गया। डोभी ब्लाक सभागार में लाइव प्रसारण ब्लॉक कर्मियों ,प्रधानों एवं अन्य लोगों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को दिखाने के लिए एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, जेई मिथिलेश कुमार, एडीओ सुभाष चंद्र, अजीत कुमार, लेखाकार लाल जी राम, प्रधान संजय सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक सिंह, सच्चिदानंद सिंह, मुन्ना सिंह, रामदयाल सिंह, धर्मदेव सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed