फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   List of 271 beneficiaries in sponsorship scheme finalized

Jaunpur News: स्पाॅन्सरशिप योजना में 271 लाभार्थियों की लिस्ट फाइनल

Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
List of 271 beneficiaries in sponsorship scheme finalized
असहाय बच्चों के लिए जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले के 271 लाभार्थियों की लिस्ट फाइनल कर दी गई है। एक माता-पिता के अधिकतम दो बच्चों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसमें माता-पिता में से एक की भी मौत होने पर लाभ मिलेगा। पूर्व में भी 62 बच्चों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शासन की तरफ से अनाथ और एक अभिभावक की मौत के बाद बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत एक माता-पिता के अधिकतम दो बच्चों को यह लाभ दिया जाएगा। अब तक ऐसे बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। स्पॉन्सरशिप योजना में दायरा बढ़ा दिया गया है। इसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले एवं 72 हजार से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को भी सहायता दी जा रही है। पूर्व में कुल 62 बच्चों को इसकी आर्थिक सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर के क्षेत्र में 30, बदलापुर में 21, बक्शा में 21, बरसठी में 4, धर्मापुर में 7, जलालपुर में 10, करंजाकला में 10, केराकत में 6, खुटहन में 11, महराजगंज में 12, मड़ियाहूं में 16, मुफ्तीगंज में 4, मुंगराबादशाहपुर में 18, रामनगर में 16, रामपुर में 5, शाहगंज में 4, सिकरारा में 29, सिरकोनी में 11, सइथाकला में 21, सुजानगंज में 17 छात्रों को इसका लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed