फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Liquor salesman dies after quarrel at shop, murder charge

Jaunpur News: दुकान पर झगड़े के बाद शराब सेल्समैन की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 11 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Liquor salesman dies after quarrel at shop, murder charge
खुटहन। एसबीआई बैंक के बगल संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुए झगड़े के बाद तैनात सेल्समैन की बुधवार की भोर जिले के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुकान मालिक ने बगैर पुलिस को सूचित दिए ही शव चित्रकूट उसके पैतृक गांव भिजवा दिया। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना व गांव निवासी मिथिलेश (38) करीब दो माह पूर्व से खुटहन स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन काम करता था। आस पास के दुकानदारों ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े दस बजे दुकान पर झगड़ा होते सुना गया था। उधर मृतक के बड़े भाई सुखलेश ने थाने में अनुज्ञापी उसके पार्टनर तथा साथी सेल्समैन पर भाई की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। यह भी आरोप है कि मौत के बाद भी इसकी सूचना उसके घर नहीं दी गई। किसी अन्य व्यक्ति ने बुधवार की भोर में फोन पर बताया कि तुम्हारे भाई की मौत हो गई है। अनुज्ञापी द्वारा वाहन से उसका शव चित्रकूट भेज दिया गया है। पहले तो उसे भरोसा नहीं हुआ। सुबह होते ही शव घर पहुंच गया। सुखलेश ने उसी वाहन से शव पुनः खुटहन थाने पर ले आया। आरोप है कि मृतक के सिर में पीछे और आगे माथे पर चोट के निशान हैं। उसकी पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि मंगलवार देर रात दुकान पर झगड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन आरोपियों के खिलाफ मृतक के भाई सुखलेश की तहरीर पर मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed