फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Link between pharmacist doctor and patients

Jaunpur News: फार्मासिस्ट डॉक्टर व मरीजों के बीच की कड़ी

Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Link between pharmacist doctor and patients
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें फार्मासिस्ट के योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट डाॅक्टर और मरीज के बीच की कड़ी हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में इनका योगदान काफी अहम है।
विज्ञापन

प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी फार्मेसी विभाग में भी फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रो. वसीउल्लाह ने फार्मासिस्ट के योगदान के बार में विस्तार से बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. पियूष यादव व शशीकांत मौर्या ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया गया।
विज्ञापन

अशोक सिंह फार्मेसी कालेज महरूपुर कालेज में प्रतियोगिता करायी गई। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किया। छात्रों को आदित्य गुप्ता द्वारा फर्मासिस्ट की शपथ दिलाई गई। संस्थान के चेयरमैन राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने टापर को एकेडमिक एवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर क्षेत्र के सखैला स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर पोस्टर, पॉवर प्वाइंट,ओरल, मॉडल प्रजेंटेशन, ड्रामा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्थान की प्रधानाचार्या किरन सिंह एवं निर्मला देवी पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। जलालपुर के आरडीएस ऑफ फार्मेसी कालेज कुसांव भाऊपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्य अतिथि अविनाश डी पार्थडिकर ने कहा कि डॉक्टर मरीज को देखने के बाद बीमारी को डायग्नोज करते हैैं। इसके बाद वह ट्रीटमेंट लिख देते हैं। इस मौके पर संदीप सिंह, आलोक दास, माला सिंह, गुरू गोपाल सिंह, सुजीत सिंह आदि लोग मौजूद थे।

राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी संकाय राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी और शशि इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च इमामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन शशि यादव तथा वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, विशाल कृष्ण आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed