फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Like Aadhar, GST number is the identity of the trader

आधार की तरह जीएसटी नंबर है व्यापारी का पहचान पत्र

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Like Aadhar, GST number is the identity of the trader
डोभी। चंदवक गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पंजीयन जागरूकता अभियान के तहत सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने पर जोर दिया गया। साथ ही व्यापारियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर मनीष कुमार राय ने कहा कि जिस प्रकार आधार व्यक्ति का पहचान पत्र है। उसी प्रकार जीएसटी नंबर व्यापारी का पहचान पत्र है। राष्ट्र के विकास में व्यापारियों की ओर से कर के रूप में किया गया योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश व केंद्र से संचालित योजनाओं की सफलता में जीएसटी की ओर सेदिया गया कर का विशेष योगदान है। सभी व्यापारी जीएसटी नंबर जरूर ले लें,क्योंकि सरकार ने दस लाख का व्यापारी दुर्घटना बीमा संचालित की है, जिसमें व्यापारी को एक रुपये का भी प्रीमियम नहीं देना है। इसका लाभ पंजीकृत व्यापारी को ही मिलेगा। रिटर्न ऑनलाइन भरना है। डेढ़ करोड़ तक के लेनदेन करने वाले व्यापारी को त्रैमासिक रिटर्न भरना पड़ता है। रिटर्न भरना बेहद सरल है। कार्यक्रम को असिस्टेंट कमिश्नर मोनिका सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी मनीष कुमार, शशि कुमार यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय तुलसियान व संचालन लालजी बरनवाल ने किया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, प्रदीप मिश्रा, अतहर अली, विपिन, नीरज, हरी गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed