फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Letter written to the Chief Minister with blood

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Sat, 06 Jun 2020 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Letter written to the Chief Minister with blood
04- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सुक्खीपुर में खून से पत्र लिखकर मुख्यम? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूर्व विधायक नदीम जावेद के कैंप कार्यालय सूक्खीपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा करने की मांग की। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा पिछले 70 दिनों से कांग्रेस के सिपाही लगाकर सेवा अभियान चला रहे हैं। आपदा के दौर में तमाम लोग परेशान है। जरूरत मंद लोगों को मदद की जरूरत थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में 90 लाख लोगों को राशन व भोजन की मदद की। 22 जगह पर रसोइयां चलीं। 40 हाईवे स्टॉल लगाकर प्रवासी श्रमिकों को खाना, नाश्ता, पानी वितरित किया। लगभग 10 लाख लोगों को नि:शुल्क यूपी पहुंचाया। इसके बावजूद अजय लल्लू का गिरफ्तार कर लिया गया। यूथ कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के रिहाई की मांग की। इस अवसर पर जय मंगल यादव, मोहम्मद साजिद, मानू, अमन अग्रहरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed