फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Letter sent to cancel DL of 56 drivers

Chandauli News: 56 चालकों के डीएल रद्द करने के लिए भेजा पत्र, ओवरलोडिंग और अवैध खनन में लिप्त हैं वाहन

Sun, 07 Sep 2025 01:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 01:34 AM IST
सार

परिवहन और खनन विभाग की टीम ने चंदाैली में अभियान चलाकर अवैध वाहनों और चालकों पर कार्रवाई की। 56 ट्रकों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किये जाने की अनुशंसा की गई है।

विज्ञापन
Letter sent to cancel DL of 56 drivers
अवैध खनन पर कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: बिहार और आसपास के जिलों से अवैध तरीके से जिले में आ रहे ओवलोड बालू और गिट्टी लदे ट्रकों के खिलाफ परिवहन और खनन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है। पिछले एक माह में पकड़े गये ट्रकों पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ ट्रक चालकों के डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) रद्द किये जाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। परिहवन विभाग की ओर से 56 ट्रक चालकों के डीएल रद्द करने की अनुशंसा की गई है। इसमें चंदौली के अलावा गाजीपुर, आजमगढ़, सोनभद्र के अलावा बिहार एवं झारखंड के चालक शामिल है।

विज्ञापन


जिले में बालू और गिट्टटी के ओवरलोडिंग का खेल काफी पुराना है। ओवलोडिंग और अवैध खनन के चलते बिगड़ रही छवि को सुधारने के लिए एआरटीओ और खनन विभाग ने सख्त रूख अपनाते हुए ट्रकों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू की। विभाग की ओर से एक माह के भीतर लगातार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


इसके पहले अवैध खनन और ओवरलोड ट्रक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाती थी। वहीं, अब विभाग के अधिकारियों की ओर से ओवरलोडिंग और अवैध खनन में शामिल ट्रकों के साथ उनके चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपसंभागीय परिहवन की अधिकारी ओर से 56 ट्रकों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किये जाने की अनुशंसा की गई है। इसमें 29 बिहार, आठ चंदौली के हैं। वहीं 19 में आजमगढ़, सोनभद्र और गाजीपुर के अलावा झारखंड और बिहार के ट्रक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किये जाने के लिए वहां के परिवहन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed