{"_id":"6aca9666ea1cf5a02902ee1a","slug":"lekhpals-wear-black-armbands-and-boycott-online-work-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164677-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: लेखपालों ने बांधी काली पट्टी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: लेखपालों ने बांधी काली पट्टी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार
विज्ञापन
मड़ियाहूं में बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताते लेखपाल। संवाद
मड़ियाहूं/जफराबाद। उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर शनिवार को मड़ियाहूं तहसील और जफराबाद में लेखपालों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
थाना समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। मड़ियाहूं में लेखपालों ने आय, जाति, निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र समेत विभिन्न ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार भी किया। मड़ियाहूं तहसील में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने से उनमें असंतोष है। उन्होंने कहा कि मांगों का निस्तारण होने तक विरोध जारी रहेगा।
वहीं, जफराबाद में लेखपालों ने थाना समाधान दिवस के दौरान काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, भत्तों में बढ़ोतरी और अंतरमंडलीय स्थानांतरण समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कृष्णानंद पांडेय, हरिकेश यादव, शिवराज चौहान, महेंद्र सिंह, मानस उपाध्याय, अशोक कन्नौजिया और मनाली कुशवाहा सहित अन्य लेखपाल शामिल रहे। लेखपालों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निस्तारण की अपील की।