{"_id":"64dfb664828047ed830584ec","slug":"lekhpal-union-went-on-strike-for-various-demands-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-4109-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने किया हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने किया हड़ताल
विज्ञापन
लेखपाल संघ की तहसील शाखा की ओर से शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों का आनलाइन रिपोर्ट लगाने का बहिष्कार किया। इससे आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए लेखपालों ने उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार को पत्रक सौंपा है।
लेखपाल संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें तहसील प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया। लेखपालों ने कहा कि ग्राम सभाओं के प्रभावित विषय को छोड़ शेष पटल को निस्तारण के लिए सौंपा जाए। नगर निकाय निर्वाचन में बीएलओ के रूप में तैनात लेखपालों का मानदेय भुगतान हो। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के पांच रुपये आवेदन मानदेय आगणन जिला मुख्यालय पर तत्काल भेज कर भुगतान कराया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किए गए कार्यों का मानदेय भुगतान हो।
शासन से प्राप्त मोबाइल लौटाएंगे लेखपाल
मछलीशहर। शासन की ओर से प्राप्त मोबाइल फोन को उपयोगी नहीं बताते हुए शनिवार को तहसील में लेखपाल जमा करेंगे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव और मंत्री राहुल पटेल ने तहसीलदार मूसाराम को पत्र सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि 2019 में क्राप कटिंग योजना में एनड्रायड मोबाइल फोन मिला था। कंपनी के नियमों में भी तीन वर्ष बाद मोबाइल खराब हो जाता है। ऐसे में शासन से प्राप्त मोबाइल द्वारा अब काम नहीं कर पा रहे हैं। सेवानिवृत्त होने पर लेखपालों को उक्त मोबाइल जमा करना होता है। ऐसे में खो जाने पर दिक्कत होगी। प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया है कि उक्त मोबाइल शासन को वापस कर दिया जाय। शनिवार को तहसील में कार्यरत 112 लेखपाल अपना मोबाइल तहसीलदार को वापस लौटाएगे। इसकी पूर्व सूचना उक्त पदाधिकारियों द्वारा दी गई है।