{"_id":"e883b01426f3b8009db62e06fa6ec22c","slug":"left-bifre-against-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ बिफरे वामपंथी दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ बिफरे वामपंथी दल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त वामपंथी दल संघर्ष समिति ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जगन्नाथ शास्त्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब जनता का शोषण हो रहा है। सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है।
सरकार जो भी योजना लागू कर रही है, उसमें पूंजीपतियों का सहयोग करके उनसे लाभ कमा रही है। बड़े उद्योगपतियों को उद्योग के नाम पर शह दी जा रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। अमीरी और गरीबी की खाई बढ़ती जा रही है। रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण युवा वर्ग गांवों से पलायन कर रहा है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह को दिया।
वक्ताओं ने मनरेगा को बढ़ावा देने की मांग की। कहा कि काला धन वापस देश में वापस लाया जाए। अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, कार्ड धारकों को समय से राशन आदि की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। जनता को मिलने वाली सुविधाओं की बंदरबांट हो रही हैं।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन में सीपीआईएम, एसयूसीआई, आरएसपी, सीपीआईएमएल ने सहयोग किया। धरना सभा की अध्यक्षता मंगला गौतम ने की। इस मौके पर इंद्रजीत पाल, रामकिशुन यादव, सुभाष पटेल, हीरालाल गुप्ता, सूर्यलाल, होरीलाल, उदल लाल यादव, रामबुझारत, महेेंद्र प्रसाद मौर्य आदि मौजूद थे। संचालन सुभाष चंद्र ने किया।