फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ledge of 86 bigha wheat crop by fire

अगलगी से 86 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Sun, 14 Apr 2019 11:30 PM IST
jaunpur Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 14 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
 रविवार को बक्शा, खुटहन, मछलीशहर, केराकत, नेवढ़िया, चंदवक और धर्मापुर में हुई घटनाओं में 86 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा भी कई बोझ गेहूं खेतों में जल गए।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के मई गांव में आग लगने से  21 किसानों की 50 बीघे की फसल जल गई। अरहर के पेड़ से पीट कर लोगों ने आग पर काबू पाया।  आग इंटर कालेज के पूरब प्रमोद मिश्र के खेत में लगी थी और वहां से फैलती गई। प्रमोद मिश्र, रामहित विश्वकर्मा, राम आसरे विश्वकर्मा, बद्री विश्वकर्मा, ओमप्रकाश मिश्र, गरुण यादव, बंगबहादुर यादव, शांताराम यादव, विजय नाथ यादव, संजय यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, सत्यम यादव, शशिकांत यादव, गोरखनाथ पाठक, नवीन पाठक, रामशीला पाठक, कमला पाठक, संतोष पाठक, रमाकांत पाठक, उमाशंकर विश्वकर्मा, कृष्णा यादव की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर महिमापुरडीह गाँव में लालजी मौर्य की छह बीघे की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

मछलीशहर के कटाहित खास में  रामदवर मौर्य का 20 बोझ गेंहू जल गया। कस्बे में सुशीला पैलेस के पीछे डॉ. मानिक चंद्र के अहाते में बटाईदार मूलचंद्र गौतम के खलिहान में 15 बिस्वा गेहूं राख हो गया। केराकत के पटखौली गांव में रविवार को शार्ट सर्किट से वीरेंद्र कुमार मिश्र का 10 बिस्वा गेहूं और  नेवढिय़ा के तरती गांव में ललित गौड़, श्रीनाथ, जगदीश गौतम, शिव पूजन मिश्र, हरिश्याम गौतम, बाबा गौतम आदि का लगभग आठ बीघा गेंहू का फसल राख हो गई। चंदवक क्षेत्र के खुज्झी गांव में शार्टसर्किट से हरिहर यादव का दो एकड़, दीना नाथ वर्मा व शिवदास पाल का गेंहू जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed