फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Last farewell to martyr Ziljit Yadav

जिलाजीत यादव अमर रहें... के नारों के साथ दी शहीद को अंतिम विदाई

Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to martyr Ziljit Yadav
01- पुलवामा हमले में शहीद जिलाजीत यादव का शव जलालपुर के इजरी गांव में पंहुचने के बाद उन्हे अंतिम वि? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद जिलाजीत यादव का शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के गोमती नदी तट स्थित रामघाट पर चाचा इकबाल यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मेजर केपी सिंह के नेतृत्व में 39 जीटीसी और 53 आरआर के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिलाजीत यादव अमर रहें... के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेना के वाहन से शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह पैतृक गांव इजरी पहुंचा। अंतिम दर्शन को उमड़े जनसैलाब ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय और जिलाजीत यादव अमर रहे... के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। दरवाजे पर शव पहुंचते ही पत्नी पूनम, मां उर्मिला देवी सहित परिवार के अन्य लोग ताबूत से लिपट गए। मासूम बेटे जिवांश ने भी तिरंगे में लिपटे पिता के पैर छूकर उन्हें नमन किया और पुष्पांजलि दी। गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद बीपी सरोज, विधायक हरेंद्र प्रताप सिंह, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी रही। लोग घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर वीर सपूत की एक झलक पाने के लिए आतुर नजर आए। गांव से निकली अंतिम यात्रा दोपहर में गोमती तट पर स्थित रामघाट पहुंची। यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, तूफानी सरोज, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, डॉ. केपी यादव, नंदलाल यादव, रत्नाकर चौबे, सुमन यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश मिश्र, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed