{"_id":"656e134b82656bb83a04a2f6","slug":"laddus-were-distributed-and-gifts-were-given-on-the-birth-of-a-daughter-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-9143-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बेटी के जन्मने पर बांटे गए लड्डू, दिए गए गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बेटी के जन्मने पर बांटे गए लड्डू, दिए गए गिफ्ट
विज्ञापन
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा सोमवार को कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 19 बेटियों की मां को बेबी गिफ्ट पैक व कपड़ों का सेट दिया गया। खुशी मनाते हुए उपस्थित सभी लोगों को लड्डू का वितरण किया गया।
इस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कन्या जन्मोत्सव मनाया जाना बहुत ही सराहनीय व नेक कार्य है। कन्या जन्मोत्सव से जनपद के समाज में दीर्घकालीन प्रक्रिया के तहत जो परिवर्तन आएगा वह जनपद को स्वस्थ्य, शिक्षित व विकसित करने की तरफ ले जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। इसी बात को जनमानस को स्वीकार करने व बेटी-बेटा में भेद को समाप्त करने के उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ हरियाणा से किया गया। योजना के तहत जनपद में विभिन्न स्तरों पर समाज की सोच में परिवर्तन के लिए आउटरीच गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत आज हम लोग कन्या जन्मोत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा.शोभना दुबे, जिला महिला चिकित्सालय के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता अवनीशमणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा में कन्या जन्मोत्सव मनाते हुए पांच बालिकाओं को गिफ्ट पैक दिया गया। इसमें मुख्य रूप से वहां के डाक्टरों के साथ महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा व जिला समन्वयक बबीता उपस्थित रहीं।