{"_id":"13c340e83d67832bf7cdf11270fd61b6","slug":"labor-market-brighten-pttynrendrapur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से चमका पट्टीनरेंद्रपुर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से चमका पट्टीनरेंद्रपुर बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटा पट्टीनरेंद्रपुर बाजार महज आठ घंटे की मेहनत में ही चमक उठा। युवा एकता मंच के कार्यकर्ता सुबह फावड़ा और झाड़ू लेकर बाजार में सफाई शुरू की तो स्थानीय लोग भी जुट गए।
देखते ही देखते बाजार से ट्रैक्टर की आठ ट्राली कूड़ा एकत्र कर बाहर फेंक दिया गया। पट्टीनरेंद्रपुर चौराहे से खुटहन मार्ग, समोदपुर मार्ग, पिलकिछा मार्ग, सरपतहा मार्ग पर 500-500 मीटर की दूरी तक सड़क की दोनों पटरियों से कूड़ा
उठा लिया गया। इतना ही नहीं युवा एकता मंच के लोगों ने बाजार में कई स्थानों पर डस्टविन रखकर लोगों से अनुरोध किया कि वे कूड़े को डस्टविन में ही फेंके।
विज्ञापन
पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में सुबह छह बजे से शुरू हुआ सफाई अभियान दोपहर दो बजे तक चला। अब तक आम तौर पर यही देखा जा रहा था कि लोग सफाई के लिए अन्य लोगों को सिर्फ प्रेरित करने की गरज से ही हाथ में झाड़ू उठाया
करते थे। लेकिन, युवा एकता मंच की यह पहल देख लोग सराहना करने को विवश हुए। इसी अभियान के तहत खुटहन मार्ग पर जहां बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए थे, वहां ईंट भट्ठे से ईंट के टुकड़े और राबिश डालकर गड्ढामुक्त किया
गया। अभियान में राणा शिवेंद्र सिंह, राणा शैलेंद्र सिंह, शकील अहमद, बृजेश मौर्य, राना सिंह, हरिवंश मिश्रा, रवींद्र सिंह, विक्कू सिंह, सोनू गुप्ता, रोहित बारी, लड्डू नरेंद्र सिंह आदि ने शुरूआत की तो सफाई करने वालों की संख्या सौ के आकडे़े को भी पार कर गई।