फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kotedars demonstrated demanding increase in dividend

Jaunpur News: लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jan 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kotedars demonstrated demanding increase in dividend
मडियाहूं तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को कादीपुर स्थित विपणन गोदाम पर कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव की नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महेंद्र यादव ने कहा कि तहसील क्षेत्र में कोटेदारों ने अनिश्चित काल के लिए राशन उठान व वितरण का कार्य ठप कर दिया है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक हम लोग राशन वितरण का कार्य नहीं करेंगे। जब वन नेशन वन कार्ड के तहत लोगों को राशन दिया जा सकता है, तो अन्य प्रदेशों की भांति हम लोगों का कमीशन क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली में 200 रुपये क्विंटल, गोवा में ढाई सौ, मध्य प्रदेश व राजस्थान में डेढ़ सौ रुपये क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश में मात्र नब्बे रुपया प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जब तक हमारा लाभांश नहीं बढ़ाया जाता तब तक कोटेदारों द्वारा उठान व वितरण का कार्य ठप रहेगा। इस दौरान उदयभान यादव, चंद्रशेखर पटेल, सलीम खान, भानु प्रताप मिश्रा, अनिल गुप्ता, कमालुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed